नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में फरवरी में लूट की साजिश रचने के आरोपी को मंगलवार को मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आरोपी चार से पांच अपराधियों के एक छोटे गिरोह का कथित रूप से सरगना है। पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर, टीम ने मध्य जिले के क्षेत्र में जाल बिछाया, जहां उसे रोका गया।
पुलिस ने बताया कि जब उसने पुलिस को देखा, तो उसने कथित रूप से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की जिससे दोनों ओर से संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है और वह पहले हत्या के एक मामले में शामिल रहा है। माना जाता है कि वह दिल्ली के कुछ हिस्सों में लूट और अन्य अपराधों में शामिल एक छोटे लेकिन सक्रिय गिरोह का सरगना है।
पुलिस ने कहा कि जांच जारी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके और अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता स्थापित की जा सके।
भाषा नोमान शोभना
शोभना