Nitish Kumar Elected JDU President || Image- ANI News File
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया है। (Nitish Kumar Elected JDU President) पार्टी ने आज मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस संबंध में दोपहर 2:30 बजे दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
पार्टी के अनुसार, नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद केवल नीतीश कुमार का ही नामांकन शेष रहा। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर और पूर्व राज्यसभा सांसद अनील प्रसाद हेगड़े आज दोपहर 2:30 बजे उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे, जिनमें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार शामिल हैं।
इससे पहले, पार्टी नेताओं ने सामूहिक रूप से नीतीश कुमार के नाम पर नामांकन दाखिल किया था। पार्टी नेताओं के अनुसार, यह निर्णय संगठन की सहमति से लिया गया है और वे लगातार चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। (Nitish Kumar Elected JDU President) पार्टी के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व संगठन और बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने स्पष्ट किया कि उनका संबंध पार्टी नेतृत्व से पहले की तरह ही मजबूत है और किसी प्रकार का मतभेद नहीं है।
Nitish Kumar re-elected as the president of JD(U). pic.twitter.com/JWbK0VWfe8
— ANI (@ANI) March 24, 2026
महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री
उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज
एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की
जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत