US-Iran War | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: US-Iran War ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को रोकने की कोशिश तेज हो गई है। एक ओर अमेरिका के बीच युद्ध खत्म कराने के लिए तीन मुस्लिम देश मध्यस्थता कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से फोन में बात की है। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस सप्ताह के आखिर में अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में आमने-सामने की बैठक हो सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों पक्षों की ओर से इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
US-Iran War Latest Update अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की इसी कड़ी पाकिस्तान में मुलाकात और बातचीत संभव है। इजरायली अधिकारियों ने यह संकेत दिए हैं और इसी सप्ताह इस्लामादा में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक बैठक हो सकती है।
बता दें इससे पहले Axios ने एक अमेरिकी सूत्र के हवाले से बताया था कि पिछले दो दिनों से पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र की ओर से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन तीनों देशों के प्रतिनिधि अमेरिका के व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी अलग-अलग बातचीत की है।
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति इससे पहले भी तनाव कम करने के संकेत दे चुके हैं। न्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर पोस्ट करते हुए ईरान के साथ चल रही बातचीत को सकारात्मक बताया था। साथ ही ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया था।