दिल्ली: प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर तेजाब से हमला करने के आरोप में महिला को पकड़ा गया

दिल्ली: प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर तेजाब से हमला करने के आरोप में महिला को पकड़ा गया

दिल्ली: प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर तेजाब से हमला करने के आरोप में महिला को पकड़ा गया
Modified Date: April 15, 2026 / 10:57 am IST
Published Date: April 15, 2026 10:57 am IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में अपने प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर तेजाब से हमला करने के आरोप में 26 वर्षीय महिला को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गोकुलपुरी थाने की एक टीम इंदिरा विहार इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि पीड़िता को उसके परिवार के सदस्य पहले ही गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि पीड़िता की शादी एक व्यक्ति के साथ तय हुई थी और निकट भविष्य में विवाह होने वाला था। हालांकि, आरोपी महिला का इसी व्यक्ति के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध है और वह इस शादी का विरोध कर रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘ईर्ष्या और गुस्से के कारण आरोपी ने पीड़िता पर कथित तौर पर तेजाब से हमला कर दिया।’

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर करीब से नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमले की वजह बनी अन्य जानकारियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को तेजाब कहां मिला।

भाषा नोमान यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में