MP Board Result 2026: ग्वालियर की बेटी का कमाल, 12वीं की परीक्षा में पूरे जिले में मारी बाजी, 500 में से 491 अंक की हासिल

ग्वालियर की बेटी का कमाल, 12वीं की परीक्षा में पूरे जिले में मारी बाजी, 500 में से 491 अंक की हासिल

MP Board Result 2026: ग्वालियर की बेटी का कमाल, 12वीं की परीक्षा में पूरे जिले में मारी बाजी, 500 में से 491 अंक की हासिल

MP Board Topper 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 15, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: April 15, 2026 1:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर की गौरी शर्मा ने 12वीं में 491/500 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया
  • 10वीं में मनु शुक्ला ने 489/500 अंक हासिल कर ग्वालियर में पहला स्थान पाया
  • रिजल्ट देखने के लिए mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर लिंक उपलब्ध

ग्वालियर: MP Board Topper 2026 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम (MP Board Result 2026) जारी हो चुका है। सीएम मोहन यादव ने आज सीएम हाउस से 10वीं-12वीं क्लास के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बटन दबाकर घोषित किए। छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, result.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

ग्वालियर की बेटियों का कमाल

MP Board Result 2026 ग्वालियर में इस बार 12वीं में गौरी शर्मा ने पूरे जिले में सबको पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल की है। उन्होंने 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं। ग्वालियर शहर की एक बेटी ने मध्य प्रदेश में सेकंड विज्ञान विषय में 12th में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ग्वालियर की गौरी शर्मा ने ये स्थान प्राप्त किया है। गौरी शर्मा के पिता महेन्द्र शर्मा पेशे से भागवत आचार्य है। गौरी का सपना आगे जाकर इंजीनियरिंग करने का है। गौरी कहती है, उसने अपने अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए समय तय कर रखा था। उस हिसाब से वह समय देती थी। गोरी अपने मां-बाप की इकलौती बेटी है, वह ग्वालियर के सरकारी PM श्री DRP लाइन स्कूल की छात्रा है। गौरी की माँ, कल्पना शर्मा कहती है, ये हमारे लिए यादगार पल है।

मनु शुक्ला ने पूरे जिले में किया टॉप

वहीं बात करें 10वीं की तो यहां 10वीं में मनु शुक्ला ने पूरे जिले में टॉप किया है। उन्होंने सरकारी विद्यालय शिंदे की छावनी स्कूल में पढ़ा है। जिसके बाद वे 10वीं में 500 में से 489 नंबर हासिल किये है।

कहां देखें रिजल्ट?

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in

कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट? (mpresults.nic.in Result 2026)

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
  • अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
  • अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
  • फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।