MP Board Result 2026: 12वीं की परीक्षा में चांद सी चमकी भोपाल की ‘चांदनी’, इस सब्जेक्ट में पूरे प्रदेश में किया टॉप, पर संघर्ष ऐसा कि, हर कोई कर रहा सलाम

MP Board Result 2026: 12वीं की परीक्षा में चांद सी चमकी भोपाल की 'चांदनी', इस सब्जेक्ट में पूरे प्रदेश में किया टॉप, पर संघर्ष ऐसा कि, हर कोई कर रहा सलाम

MP Board Result 2026: 12वीं की परीक्षा में चांद सी चमकी भोपाल की ‘चांदनी’, इस सब्जेक्ट में पूरे प्रदेश में किया टॉप, पर संघर्ष ऐसा कि, हर कोई कर रहा सलाम

chandni news/ image source: ibc24

Modified Date: April 15, 2026 / 01:47 pm IST
Published Date: April 15, 2026 1:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल की बेटी बनी स्टेट टॉपर
  • गरीब परिवार से हासिल बड़ी सफलता
  • DPS गुरुदेव केंद्र से पढ़ाई

MP Board Result 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम (MP Board Result 2026) जारी हो चुका है। इसी बीच,  भोपाल की रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने अपनी मेहनत और संघर्ष से एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी को प्रेरित कर रही है। भीम नगर बस्ती के बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली चांदनी ने इस बार वाणिज्य संकाय में प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया। खास बात यह है कि चांदनी बचपन से ही DPS Gurudev Shiksha Kendra के तहत पढ़ाई कर रही हैं, जो गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए संचालित किया जाता है। उन्होंने पहली कक्षा से यहीं पढ़ाई की और लगातार अपनी मेहनत से सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं।

MP Board Result Toppers 2026: गरीब परिवार से हासिल बड़ी सफलता

चांदनी की यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने 10वीं कक्षा में भी जिला टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनके सपनों ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। आज चांदनी विश्वकर्मा न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश के लिए गर्व का कारण बन गई हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर हौसले मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकता।

12th टॉपर चांदनी विश्वकर्मा का कहना है कि उसे जो सफलता मिली है उसका श्रेय वह अपने शिक्षक और माता-पिता को देना चाहती है, उनकी मेहनत के दम पर वह मुकाम हासिल कर पाई है,उन्हें पूरी उम्मीद है कि अच्छे नंबर आयेंगे,यही कारण है कि जब वह परीक्षा देकर लौटती थी तो सभी प्रश्नों का मूल्यांकन स्वयं भी करते थी, उनकी प्रिंसिपल का कहना है कि चांदनी शुरू से ही पढ़ने में होनहार रही है कक्षा एक से वह हमारे स्कूल में पढ़ रही है एक शिक्षक के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि होती है कि उसका बच्चा टॉप करें, वही चांदनी के पिता का कहना है कि मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है क्योंकि मैं एक मजदूर हूं और मेरी बेटी ने आज स्टेट टॉप करके मेरा नाम रोशन किया है।

Board Result Toppers 2026: एमपी 10वीं-12वीं का परीक्षा का परिणाम जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित किए हैं। (MP Board Toppers List 2026) छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, result.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट? (mpresults.nic.in Result 2026)

छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।