Vijay Sharma Bhupesh Baghel Live Update: ‘केंद्र सरकर ने PM आवास के लिए पोर्टल बंद किया’ भूपेश बघेल ने बताया क्यों दिया सिर्फ तीन लाख PM आवास

Ads

Vijay Sharma Bhupesh Baghel Live Update: 'केंद्र सरकर ने PM आवास के लिए पोर्टल बंद किया' भूपेश बघेल ने बताया क्यों दिया सिर्फ तीन लाख PM आवास

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 12:36 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 12:37 PM IST

Vijay Sharma Bhupesh Baghel Live Update | Photo Credit: AI

रायपुर: Vijay Sharma Bhupesh Baghel Live Update पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर आज छत्तीसगढ़ की सियासत में महा मुकाबला देखने को मिल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश आज रायपुर प्रेस क्लब में डिबेट कर रहे हैं। दोनों ही नेताओं के बीच पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर LIVE डिबेट शुरू हो चुकी है। दोनों ही नेता अपने-अपने दावों और आंकड़ों के साथ एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

हमारा था मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन: विजय शर्मा

Vijay Sharma Bhupesh Baghel Live Update अपने डिबेट के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन हमारा था। हमारी पहली केबिनेट में 18 लाख PM आवास स्वीकृत दी। 25 सितंबर 2023 को कांग्रेस सरकार ने PM आवास स्वीकृत की। 25 सितंबर 2023 को सात लाख स्वीकृत किए। 25 सितंबर 2023 को केवल 84 हज़ार लोगों को पैसा गया। हमारी सरकार 11.75 लाख से ज़्यादा PM आवास पूर्ण किए।

कांग्रेस सरकार तीन लाख PM आवास बनाये

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पाँच साल में केवल तीन लाख PM आवास बनाये। छग देश में सबसे ज़्यादा PM आवास वर्ष 25-26 में बनाया। TS सिंहदेव ने PM आवास न बनने के कारण इस्तीफ़ा दिया था।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- हम RBI से लोन लिए

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमनें स्वीकृत नहीं दी, कोरोना काल में हम RBI से लोन लिए। कोरोना काल में राज्यों में वेतन नहीं दे पा रहे थे। केंद्र सरकर ने PM आवास के लिए पोर्टल बंद किया। बीजेपी सरकार कहती है 18 लाख PM आवास स्वीकृत किए। शिवराज चौहान अब तक 10 लाख PM आवास की स्वीकृति किए। सरकार के अनुसार 46 लाख का आंकड़ा पहुँच गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-