दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा
Modified Date: September 26, 2024 / 10:07 pm IST
Published Date: September 26, 2024 10:07 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को ‘खराब’ श्रेणी से सुधर कर ‘संतोषजनक’ स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही नगर में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बृहस्पतिवार को एक्यूआई 97 के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

मानसून के विदा होने के साथ ही बुधवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट हुई और एक्यूआई 235 दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम 5:30 बजे आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में