दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
Modified Date: March 21, 2024 / 11:28 pm IST
Published Date: March 21, 2024 11:28 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 एवं 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में