दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 15, 2023 / 10:52 AM IST,
    Updated On - October 15, 2023 / 10:52 AM IST

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, रविवार सुबह सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने शाम के वक्त दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। वहीं, शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा शोभना पारुल

पारुल