दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
Modified Date: February 2, 2025 / 11:14 am IST
Published Date: February 2, 2025 11:14 am IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी है, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में