होली का रंग सब तरफ चढ़ने लगा है ऐसे में जाहिर सी बात है कि देश की राजधानी दिल्ली के लोग भी होली के रंग में सरोबार होना चाहेंगे। आज होली के दो दिन पहले ही दिल्ली के ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलान का आयोजन किया गया।
इसमें खास बात ये थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी इस समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।खास बात ये थी कि हर वक्त अपने स्कार्फ और स्वेटर की चिरपरिचत अंदाज़ से वो काफी अलग हट कर दिखाई दिए l
मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal दिल्ली ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए! pic.twitter.com/FOSOPwRgWk
— AAP (@AamAadmiParty) February 26, 2018
जब ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के लोगो ने अरविंद केजरीवाल को रंग बिरंगी साफा पहनाया तो वे अलग ही दिखाई देने लगे उनके साथ बैठे लोगो ने इस पर मज़ाकिया अंदाज़ में टिप्पणी भी की ये बोले कर की अब लगे है पूरा बनिया .
वेब टीम IBC24