दिल्ली में कोविड-19 के इस साल के सबसे कम दैनिक 89 नए मामले

दिल्ली में कोविड-19 के इस साल के सबसे कम दैनिक 89 नए मामले

दिल्ली में कोविड-19 के इस साल के सबसे कम दैनिक 89 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 21, 2021 10:54 am IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 89 नए मामले दर्ज किये गये जो इस साल अब तक के सबसे कम मामले है। वहीं संक्रमण से 11 लोगों ने दम तोड़ा है और संक्रमण दर भी घटकर 0.16 प्रतिशत हो गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में आंकड़ा साझा किया है।

इस साल 16 फरवरी को कोविड-19 के सबसे कम 94 मामले आये थे, जिसके बाद यह पहली बार है जब कोविड-19 के रोजाना के मामले घटकर 100 से कम 89 हो गये हैं। रविवार को 124 नए मामले आये थे और सात मरीजों की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत थी।

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई थी और 135 नए मामले आये थे जो एक अप्रैल के बाद से सबसे कम है। वहीं, संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत थी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में