दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - October 25, 2023 / 09:31 PM IST,
    Updated On - October 25, 2023 / 09:31 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

आईएमडी ने कहा कि शहर में 31 अक्टूबर तक सुबह में धुंध छाई रहेगी, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार रात नौ बजे 252 रहा। मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई पूर्वाह्न 11 बजे 220 रहा था जो रात नौ बजे गिरकर 216 हो गया था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 313 के साथ “बेहद खराब” श्रेणी में रहा था, जो 17 मई के बाद से सबसे खराब एक्यूआई था। 17 मई को दिल्ली का एक्यूआई 336 था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश