दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: August 24, 2024 / 08:54 pm IST
Published Date: August 24, 2024 8:54 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आर्द्रता 91 प्रतिशत से 76 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 106 के साथ “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में