दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, इस सीजन में सबसे कम

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, इस सीजन में सबसे कम

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, इस सीजन में सबसे कम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 17, 2022 6:42 pm IST

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) दिल्ली का न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 11.3 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

‘स्काईमेट वेदर’ के अनुसार दिल्ली में इस सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही उसने कहा है कि अगले दो दिन में दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में