दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 प्रतिशत रही।
शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 196 दर्ज किया गया।
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत

Facebook


