दिल्ली के पर्यटन बजट में तीन गुना वृद्धि : मंत्री

दिल्ली के पर्यटन बजट में तीन गुना वृद्धि : मंत्री

दिल्ली के पर्यटन बजट में तीन गुना वृद्धि : मंत्री
Modified Date: March 25, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: March 25, 2026 5:53 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि राज्य के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पर्यटन क्षेत्र के लिए आवंटन लगभग तीन गुना बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग के लिए 412 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो पिछले साल के 121 करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही कला, संस्कृति और भाषा विभाग के लिए 173 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मिश्रा ने कहा कि हालांकि दिल्ली में हमेशा से ही पर्यटन की अपार संभावनाएं रही हैं, लेकिन इसके कला, संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों को पहले नजरअंदाज किया जाता रहा है।

बजट के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि बजट में पर्यटन विभाग को राजधानी भर में लगभग 1,000 स्थानों पर विश्व स्तरीय सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए कहा गया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में