Chhattisgarh Lab Attendant Final Merit List 2026: इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी, 430 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, जानें कब होगी काउंसलिंग

Chhattisgarh में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। कुल 430 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अब तय तारीखों पर आयोजित होगी।

Chhattisgarh Lab Attendant Final Merit List 2026: इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी, 430 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, जानें कब होगी काउंसलिंग

Chhattisgarh Lab Attendant Final Merit List 2026 / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: March 25, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: March 25, 2026 7:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुल 430 पदों पर अंतिम चयन सूची जारी।
  • 1.28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
  • 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को काउंसलिंग होगी।

रायपुर : Chhattisgarh Lab Attendant Final Merit List 2026 छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की प्रक्रिया के बाद अंततः अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुल 430 पदों पर भर्ती के लिए जारी इस प्रक्रिया में एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था ।भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को हुई थी, जब रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति दी गई।इसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें 1,28,685 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

3 अगस्त 2025 को किया गया परीक्षा का आयोजन

परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया, जिसमें 1,12,792 परीक्षार्थी शामिल हुए।परीक्षा परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित किया गया, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक चली। सत्यापन के आधार पर 2106 अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया।इसके बाद 13 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति मंगाई गई। कुल 53 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनका निराकरण कर 24 मार्च 2026 को अंतिम सूची तैयार की गई।

चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी

अंततः 25 मार्च 2026 को जारी अंतिम चयन सूची के अनुसार 430 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें विभिन्न वर्गों के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए भी 30 पद आरक्षित रखे गए हैं, जिनमें 15 पद OL (वन लेग) और 15 पद HH (हियरिंग हैंडीकैप्ड) श्रेणी के लिए निर्धारित हैं । चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार पदस्थ किया जाएगा। CG Vyapam Lab Attendant Result नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाने की जानकारी विभाग ने दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.