गांवों का विकास बने हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: बागडे

गांवों का विकास बने हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: बागडे

गांवों का विकास बने हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: बागडे
Modified Date: August 5, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: August 5, 2026 2:52 pm IST

जयपुर, पांच अगस्त (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गाँवों के प्रभावी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

बागडे ने बुधवार को लोकभवन में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी और ‘वीबी-जीरामजी’ के तहत राजस्थान में हुए कार्यों के प्रस्तुतीकरण को देखकर इनके तहत रही उपलब्धियों की विशेष रूप से सराहना की ।

राज्यपाल ने गांवों में हस्तकलाओं, कौशल विकास से जुड़े कार्यों के प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने का भी आह्वान किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने लखपति दीदी योजना, हर घर नल, सभी गांवों में शतप्रतिशत शौचालय के अंतर्गत हुए काम की भी बैठक में विशेष रूप से समीक्षा की।

बागडे ने मानसून में अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर देते हुए कहा कि वृक्ष लगाएं ही नहीं, यह भी सुनिश्चित करें कि वे लगने के बाद जिंदा रहे।

भाषा पृथ्वी सिम्मी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में