पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के विरोध में मार्च निकाला

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के विरोध में मार्च निकाला

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के विरोध में मार्च निकाला
Modified Date: August 5, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: August 5, 2026 4:29 pm IST

श्रीनगर, पांच अगस्त (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरसन के सात साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और इसके (जम्मू-कश्मीर के) विशेष दर्जे की बहाली की मांग की।

इल्तिजा ने पुलवामा के विधायक वहीद पारा और प्रवक्ता मोहित भान समेत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सोनवार में विरोध प्रदर्शन किया।

पीडीपी नेताओं ने अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग के नारे लगाते हुए डलगेट क्षेत्र की ओर मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इल्तिजा ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है। हम यहां किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहते, लेकिन आप देख सकते हैं कि कल पुलिस ने हमारे साथ कैसा बर्ताव किया था।’

पीडीपी नेता ने कहा कि पार्टी ‘सात साल पहले हमसे छीने गए’ अधिकारों के लिए ‘लड़ेगी’।

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को याद दिलाना चाहती हूं कि हम इसके लिए लड़ेंगे। हम इसके लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप हमसे यह अधिकार भी छीन रहे हैं। यहां की पुलिस सचमुच आतंक मचा रही है।”

इल्तिजा ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में