कानपुर हवाई अड्डे पर प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की घटना की जांच में जुटा डीजीसीए

कानपुर हवाई अड्डे पर प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की घटना की जांच में जुटा डीजीसीए

कानपुर हवाई अड्डे पर प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की घटना की जांच में जुटा डीजीसीए
Modified Date: June 28, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: June 28, 2026 3:40 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) शुक्रवार कानपुर हवाई अड्डे पर एक प्रशिक्षु पायलट के एक विमान के प्रोपेलर की चपेट में आने से चोटिल होने की घटना की जांच कर रहा है।

डीजीसीए ने रविवार को एक बयान में बताया कि यह घटना प्रशिक्षु पायलट के ‘ट्विन-इंजन टेकनाम पी2006टी’ विमान ‘वीटी-एनबीवी’ से उतरने के बाद हुई, और संबंधित प्रशिक्षक को जांच पूरी होने तक उड़ान प्रशिक्षण ड्यूटी से हटा दिया गया है।

यह विमान उड़ान प्रशिक्षण संगठन ‘गर्ग एविएशन’ का है और कानपुर (चकेरी) हवाई अड्डे पर रात्रि प्रशिक्षण उड़ान में लगा हुआ था।

बयान में कहा गया, ‘‘विमान में एक उड़ान प्रशिक्षक और एक कैडेट सवार थे। उतरने के बाद, प्रशिक्षु पायलट इंजन चालू रहते हुए विमान से उतर गई। चालू प्रोपेलर की चपेट में आने से कैडेट की पीठ में चोट लगी।’’

बयान में कहा गया, ‘‘उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

डीजीसीए ने यह भी बताया कि उसने निर्देश जारी किए हैं कि जांच पूरी होने तक संबंधित विमान का उपयोग नहीं किया जाएगा।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में