धर्मेंद्र प्रधान ने उदयनिधि के इस दावे को खारिज किया कि भाजपा की सफलता के पीछे कांग्रेस का हाथ है

धर्मेंद्र प्रधान ने उदयनिधि के इस दावे को खारिज किया कि भाजपा की सफलता के पीछे कांग्रेस का हाथ है

धर्मेंद्र प्रधान ने उदयनिधि के इस दावे को खारिज किया कि भाजपा की सफलता के पीछे कांग्रेस का हाथ है
Modified Date: May 25, 2026 / 12:31 am IST
Published Date: May 25, 2026 12:31 am IST

चेन्नई, 24 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन के उस बयान को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की जीत के पीछे कांग्रेस का हाथ है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि नेता होती है। वह ही तय करती है कि वह किसे चुनेगी। द्रमुक के कुशासन और जनविरोधी राजनीति के कारण तमिलनाडु की जनता का विश्वास उन पर से चला गया है। हताशा में आकर वे कुछ भी कह रहे हैं।’’

प्रधान ने यह भी कहा कि भारत की जनता ने कांग्रेस पार्टी को लगातार नकारा है।

यहां द्रमुक की युवा इकाई के आयोजकों की बैठक को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने कहा था कि पहले उनका मानना ​​था कि भाजपा की निरंतर सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ही पूरी तरह से जिम्मेदार हैं, लेकिन अब उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला है कि पार्टी की जीत के पीछे असली कारण कांग्रेस है।

प्रधान ने नीट मुद्दे पर अपने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर कहा कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी जनता के जनादेश से निभाते हैं, न कि विपक्ष की दया से।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी सोचते हैं कि देश को चलाना उनकी ‘जमींदारी’ या उनकी ‘जागीर’ है। दुर्भाग्य से उनके लिए देश की जनता ने हालिया चुनाव में कुछ और ही फैसला किया।’’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में