Ram Charan Viral Video: पहले बुमराह को बताया फुटबॉलर, फिर एमपी को समझ लिया बिहार, पेड्डी के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान इस सुपरस्टार से हुई बड़ी भूल, देखें वायरल वीडियो

Ram Charan Viral Video: सुपरस्टार राम चरण पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म पेद्दी को लेकर सुर्खियों में है।

Ram Charan Viral Video: पहले बुमराह को बताया फुटबॉलर, फिर एमपी को समझ लिया बिहार, पेड्डी के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान इस सुपरस्टार से हुई बड़ी भूल, देखें वायरल वीडियो

Ram Charan Viral Video/Photo Credit: alwaysramcharan Instagram

Modified Date: May 24, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: May 24, 2026 10:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अपकमिंग फिल्म पेद्दी को लेकर सुर्खियों में है सुपरस्टार राम चरण .
  • फिल्म पेद्दी के म्यूजिक लॉन्च के दौरान राम चरण से हुई भूल।
  • राम चरण ने मध्य प्रदेश को बताया बिहार।

Ram Charan Viral Video: नई दिल्ली: तेलुगू सुपरस्टार राम चरण पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म पेद्दी को लेकर सुर्खियों में है। राम चरण की ये स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। कुछ वक्त पहले फिल्म का ट्रेलर भी आया था, जिसकी खूब चर्चा हुई। हाल ही में फिल्म की पूरी टीम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची, जहां फिल्म का नया गाना ‘Hellallallo’ लॉन्च किया गया। इस लॉन्च इवेंट में राम चरण के साथ ए.आर.रहमान, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा समेत सभी जाने-माने सितारे थे। तेलुगू स्टार ने अपने डांस से वहां समा बांधा। (Ram Charan Viral Video) लोग उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड भी नजर आए। हालांकि इस इवेंट में राम चरण से कई सारी गलतियां भी हुईं, जिसके लिए उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी।

राम चरण से हुई गलती

फिल्म पेड्डी के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को गलती से फुटबॉलर समझ लिया था। राम चरण से ये भूल एक रैपिड फायर राउंड के दौरान हुई थी। एक्टर ने बाद में ट्वीट करके क्रिकेटर से माफी मांगी, लेकिन इस एक गलती के अलावा, राम चरण भोपाल के लोगों को बिहारी भी समझ बैठे थे।  (Ram Charan Viral Video) हैरानी की बात ये है कि उनसे ये गलती एक बार नहीं, बल्कि बार-बार हुई।

वायरल हो रहा राम चरण का वीडियो

Ram Charan Viral Video:  X पर राम चरण के वीडियो वायरल हैं, जिसमें वो भोपाल के लोगों से कह रहे हैं- हमारे बिहार के लोगों को…बिहार के लोग आप मेरे साथ हैं? एक और गाना हमारी मूवी के थीम सॉन्ग, हम सभी का फेवरेट गाना आप सुना सकते हो? थैंक्यू…थैंक्यू बिहार. हालांकि राम चरण की इस गलती को बाद में वहां एंकर ने सही किया। ऐंकर ने राम चरण को सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन ये बताया कि वो बिहार में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में हैं। एक्टर ने तुरंत अपनी गलती मानी और बिहार की जगह भोपाल के लोगों का धन्यवाद किया।

कब रिलीज होगी फिल्म

Ram Charan Viral Video:  बात करें राम चरण की फिल्म पेद्दी की, तो ये 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है। इस फिल्म के लिए एक्टर ने भी कड़ी मेहनत की है। (Ram Charan Viral Video) उन्होंने क्रिकेटर से लेकर एक पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए काफी पसीना बहाया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.