Petrol Diesel Price Hike: एक के बाद एक बड़ा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी, जानें अब प्रति लीटर के लिए कितने देने होंगे पैसे

Petrol Diesel Price Hike: एक के बाद एक बड़ा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी, जानें अब प्रति लीटर के लिए कितने देने होंगे पैसे

Petrol Diesel Price Hike: एक के बाद एक बड़ा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी, जानें अब प्रति लीटर के लिए कितने देने होंगे पैसे

Petrol Diesel Price Hike | Photo Credit: AI

Modified Date: May 23, 2026 / 07:49 am IST
Published Date: May 23, 2026 7:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
  • दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये
  • 10 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Hike ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में फिर बढ़ोतरी कर दी। इस तरह 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Petrol Price Hike News आपको बता दें कि इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।

पिछले दिनों महंगा हुआ था पेट्रोल डीजल

बता दें कि इससे पहले 19 मई को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87 पैसे और 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी और इससे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर तो डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol Diesel Price Hike) इजाफा हुआ है।

10 दिन में 5 रुपये महंगा

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 10 दिनों के भीतर ही 5 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि, जनता पर एकसाथ सारा बोझ न डालते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने तीन बार में यह बढ़ोतरी की है।

जानिए किन शहरों में कितना है दाम

शहर पेट्रोल कीमत (₹/लीटर) बढ़ोतरी डीजल कीमत (₹/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 99.51 +0.87 पैसे 92.49 +0.91 पैसे
कोलकाता 110.64 +0.94 पैसे 97.02 +0.95 पैसे
मुंबई 108.49 +0.90 पैसे 95.02 +0.94 पैसे
चेन्नई 105.31 +0.82 पैसे 96.98 +0.87 पैसे

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।