Vande Bharat: राहुल का बयान… छिड़ा सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष ने किया ये बड़ा दावा तो भाजपा ने दिया करारा जवाब
Rahul Gandhi On PM Modi: कांग्रेस की इस बैठक में राहुल गांधी ने दावा किया कि, अगले एक साल में PM मोदी की विदाई तय है।
Rahul Gandhi On PM Modi/Image Credit: X Handle
- राहुल गांधी ने दावा किया कि, अगले एक साल में PM मोदी की विदाई तय है।
- राहुल गांधी ने कहा कि, बढ़ता आर्थिक असंतोष PM मोदी की विदाई का कारण बनेगा।
- राहुल गांधी के इस बयान के बाद से ही सियासी घमासान छिड़ा हुआ है।
Rahul Gandhi On PM Modi: नई दिल्ली: देश में जब से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है.. विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में एक ऐसा दावा किया जिस पर सियासी घमासान मच गया है।
कांग्रेस की इस बैठक में राहुल गांधी ने दावा किया कि, अगले एक साल में PM मोदी की विदाई तय है और बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण बनेगा। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि ये सिर्फ बयान नहीं बल्कि भविष्यवाणी है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की ये बैठक शनिवार को हुई थी। (Rahul Gandhi On PM Modi) जिसमे उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए ये बात कही। राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.।
पीयूष गोयल एक्स पोस्ट कर लिखा, राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। (Rahul Gandhi On PM Modi) यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है।
राहुल गांधी के बयान और उस पर पीयूष गोयल के जवाब से इस पर छिड़ा सियासी घमासान और तेज हो गया। बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Donald Trump on Narendra Modi: मैं मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं, ट्रंप ने PM Modi की जमकर की तारीफ… बताया कितना पुराना है रिश्ता
- CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के उपचार केंद्रों की बदलेगी तस्वीर, आम आदमी को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- Jaipur Anu Meena Suicide Case: त्विषा, दीपिका… के बाद एक और महिला ने की ख़ुदकुशी, पुलिस ने की जांच तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा, CCTV वीडियो आया सामने

Facebook


