धर्मेंद्र को संगीतमय श्रद्धांजलि ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ का 21 अगस्त को मुंबई में आयोजन

धर्मेंद्र को संगीतमय श्रद्धांजलि ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ का 21 अगस्त को मुंबई में आयोजन

धर्मेंद्र को संगीतमय श्रद्धांजलि ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ का 21 अगस्त को मुंबई में आयोजन
Modified Date: August 8, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: August 8, 2026 8:56 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) दिग्गज अभिनेता दिवंगत धर्मेंद्र को समर्पित भव्य संगीत कार्यक्रम ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ 21 अगस्त को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित सेंट एंड्रयूज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, इसमें अभिनेता की अविस्मरणीय सिनेमाई विरासत को याद किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की परिकल्पना और आयोजन ‘बिगटाइम एंटरटेनमेंट’ के संस्थापक पंकज रैना ने किया है। रैना निर्माता और अभिनेता भी हैं।

कार्यक्रम का शीर्षक ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ धर्मेंद्र के प्रति कई पीढ़ियों के दर्शकों के अपार स्नेह को दर्शाता है।

धर्मेंद्र का आयु संबंधी समस्याओं के कारण 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में