Diet Coke Shortage News : डाइट कोक के शौकीनों को तगड़ा झटका! अचानक मार्केट से इस वजह से गायब हुआ कैन, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
देश के बड़े शहरों में डाइट कोक के कैन अचानक गायब हो गए हैं। मिडिल ईस्ट संकट और एल्युमीनियम की कमी के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतें बढ़ने की आशंका है।
Diet Coke Shortage News / Image Source : FREEPIK
- बड़े शहरों में डाइट कोक के कैन की भारी कमी
- मिडिल ईस्ट संकट से एल्युमीनियम सप्लाई प्रभावित
- बढ़ती लागत के चलते जल्द महंगा हो सकता है डाइट कोक
नई दिल्ली : Diet Coke Shortage News अगर आप डाइट कोक के शौकीन हैं, तो आने वाले दिन आपकी जेब और स्वाद दोनों पर भारी पड़ने वाले हैं। मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और दिल्ली-एनसीआर जैसे शहर में डाइट कोक के कैन अचानक से शेल्फ और क्विक-कॉमर्स ऐप्स से गायब हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी आक्रोश है, खासकर जेन-जी (Gen Z) और मिलेनियल्स के बीच, जो डाइट कोक को अपना पसंदीदा फ्रिज सिगरेट मानते हैं।
क्या है कैन की गायब होने की असली वजह ?
इस किल्लत के पीछे की असली वजह ( Middle East Crisis ) और ईरान युद्ध है। दुनिया के कुल एल्युमीनियम उत्पादन का 9% हिस्सा गल्फ रीजन से आता है। इस युद्ध के कारण एल्युमीनियम की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे एल्युमीनियम की कीमतें बढ़कर करीब 3.45 लाख प्रति टन तक पहुंच गई हैं। diet coke भारत में डाइट कोक मुख्य रूप से कैन में ही बिकती है, इसलिए एल्युमीनियम महंगा होना सीधा कंपनियों पर भारी पड़ रहा है।
मांग की तुलना में 20% कैन का प्रोडक्शन
इसके अलावा, भारत की स्थानीय फैक्ट्रियां भी मांग की तुलना में 20% कम कैन बना पा रही हैं। कमी को पूरा करने के लिए कंपनियों को विदेशों से महंगे दाम पर कैन मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे लागत 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। भीषण गर्मी के कारण बढ़ी मांग ने सप्लाई चेन पर दबाव और बढ़ा दिया है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए अब डाइट कोक के दाम बढ़ना बिल्कुल तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- Koriya Pregnant Woman Death: शादी से पहले 4 महीने की प्रेग्नेंसी.. गर्भपात की दवा खाते ही हुआ कुछ ऐसा कि.. अब पूरे परिवार में पसरा मातम, रो रहे परिजन
- Raipur Suicide Case Update: पूर्व राज्य मंत्री के बेटे के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, परिजनों ने युवक की पत्नी पर ये लगाए गंभीर आरोप, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
- SSC Stenographer Vacancy 2026: SSC ने Grade C और D के 700 से ज्यादा पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कब तक और कौन कर सकता है अप्लाई?

Facebook


