दिग्विजय का बयान- मैंने कभी हिंदू आतंकवाद नहीं कहा, संघी आतंकवाद कहा

दिग्विजय का बयान- मैंने कभी हिंदू आतंकवाद नहीं कहा, संघी आतंकवाद कहा

दिग्विजय का बयान- मैंने कभी हिंदू आतंकवाद नहीं कहा, संघी आतंकवाद कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 16, 2018 2:54 pm IST

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने कभी हिंदू आतंकवाद की बात नहीं की, बल्कि हमेशा संघी आतंकवादशब्द प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कभी किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता।

मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय ने कहा, ‘ये गलत सूचना है कि दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की बात कही है। मैंने हमेशा संघी आतंकवाद की बात की है’।  उन्होंने कहा, ‘कोई भी आतंकवादी घटना धर्म के आधार पर तय नहीं की जा सकती है। कोई भी धर्म आतंकवाद को समर्थन नहीं करता है’।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने बनाए नए प्रकोष्ठ, प्रचार-संचार समिति विवेक तन्खा के हवाले

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बम विस्फोट जिन लोगों ने किया था वे संघ की विचारधारा से प्रभावित थे फिर चाहे वह मालेगांव, मक्का मस्जिद, समझौता एक्सप्रेस या फिर दरगाह शरीफ बम विस्फोट कांड हो।

दिग्विजय ने कहा कि आरएसएस हिंसा और घृणा फैलाता रहा है फिर आतंकवाद को जन्म देने लगा। वहीं दिग्विजय के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि दिग्विजय के इस बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, जो संघ से जुड़े हुए हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में