Raipur Murder Case: रायपुर हत्याकांड का खुलासा, इस बात पर आरोपियों ने किया था मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Murder Case: रायपुर के WRS कॉलोनी में मिली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस नेदो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Murder Case: रायपुर हत्याकांड का खुलासा, इस बात पर आरोपियों ने किया था मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Murder Case/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 23, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: June 23, 2026 9:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में मिली युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली
  • हत्या के आरोप में शिवा उर्फ तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया
  • शराब भट्टी के पास हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी

Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी के खुले मैदान में खून से लथपथ मिली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब भट्टी के पास विवाद के बाद आरोपी शिवा उर्फ तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, 21-22 जून की दरमियानी रात खमतराई थाना क्षेत्र के WRS कॉलोनी (Raipur Murder Case) के मैदान में खून से सनी लाश की पहचान रूपेश भारती निवासी शहीद नगर खमतराई के रूप में करने के बाद खमतराई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो दिन पूर्व 2 युवकों से मृतक का विवाद हुआ था। पुलिस की टीमों ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो मृतक के साथ दो लोग नजर आए और उनकी पहचान करने के बाद दो संदेहियों शिवा उर्फ तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

सिर पर कई बार दे मारा पत्थर

Raipur Murder Case पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक रूपेश खमतराई शराब भट्टी के पास गालियां दे रहा था। उस समय दोनों आरोपी भी शराब के नशे में थे। पहले शराब भट्टी के पास आरोपियों के साथ मृतक की मारपीट हुई। उसके बाद दोनों आरोपी मृतक को साथ लेकर देर रात घटनास्थल पर ले गए और विवाद के बाद पास में पड़े एक वजनी पत्थर उठाकर रूपेश भारती के सिर पर कई बार दे मारा। जिससे रूपेश भारती की मौके पर मौत हो गई। वहीं, वारदात के बाद दोनों  फरार हो गए थे। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.