IAS Pankaj Aggarwal Arrested: सीबीआई ने इस IAS अफसर को किया गिरफ्तार.. 60 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप, फर्जीवाड़ा करने अपनाया था ये अजब तरीका
IAS Pankaj Aggarwal Arrested in Haryana: सीबीआई ने वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को सरकारी धन गबन और फर्जी लेनदेन मामले में गिरफ्तार किया।
IAS Pankaj Aggarwal Arrested in Haryana || Image- Social Media File
- • CBI ने IAS पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया।
- • सरकारी खजाने को 60.54 करोड़ रुपये नुकसान का आरोप।
- • फर्जी लेनदेन के जरिए धन गबन की जांच जारी।
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा में सरकारी धन के कथित गबन से जुड़े मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। (IAS Pankaj Aggarwal Arrested in Haryana) पंकज अग्रवाल उस समय स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। सीबीआई ने उन्हें हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के खातों से सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
60.54 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप
सीबीआई जांच में सामने आया है कि संबंधित विभागों के बैंक खाते हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए खोले गए थे। बाद में इन खातों में तय सीमा से अधिक राशि ट्रांसफर की गई। जांच एजेंसी के अनुसार इन खातों के माध्यम से फर्जी लेनदेन कर सरकारी धन का गबन किया गया, जिससे सरकार को 60.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
पंकज अग्रवाल के कार्यकाल में खुले थे खाते
सीबीआई के अनुसार जिन खातों के जरिए कथित घोटाला हुआ, वे पंकज अग्रवाल के प्रधान सचिव रहते हुए खोले गए थे। (IAS Pankaj Aggarwal Arrested in Haryana) जांच के दौरान उनके खिलाफ कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामला हरियाणा सरकार के अनुरोध पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीबीआई को सौंपा गया था।
504 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले से जुड़ा मामला
जांच एजेंसी का कहना है कि यह मामला सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक शाखा से जुड़े 504 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का हिस्सा है। आरोप है कि हरियाणा सरकार के आठ विभागों के लगभग 504 करोड़ रुपये फर्जी कंपनियों और शेल संस्थाओं के माध्यम से निकाल लिए गए थे।
अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
सीबीआई अब तक इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों, निजी कंपनियों और अन्य निजी व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। (IAS Pankaj Aggarwal Arrested in Haryana) इससे पहले इसी मामले में सीनियर IAS अधिकारी आर.के. सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। उनका संबंध पंचकूला नगर निगम में हुए वित्तीय अनियमितताओं से बताया गया था। फिलहाल में वे न्यायिक हिरासत में हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
चंडीगढ़ के अन्य मामलों की भी जांच कर रही CBI
सीबीआई चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना, चंडीगढ़ नगर निगम और CREST से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है। इन मामलों में भी कई बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
The Central Bureau of Investigation (CBI) has arrested Pankaj Agarwal, IAS on June 22, who was the then Principal Secretary in Dept of School Education and Dept of Agriculture, in connection with the misappropriation of government funds from the account of Haryana School Shiksha… pic.twitter.com/JXVFuLcgXT
— ANI (@ANI) June 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे
पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल
रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई
आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे

Facebook


