द्रमुक विधायकों ने टीवीके सरकार के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

द्रमुक विधायकों ने टीवीके सरकार के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

द्रमुक विधायकों ने टीवीके सरकार के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
Modified Date: June 18, 2026 / 02:31 pm IST
Published Date: June 18, 2026 2:31 pm IST

चेन्नई, 18 जून (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक)विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के नेतृत्व में तमिलनाडु विधानसभा के उद्घाटन सत्र से पहले बृहस्पतिवार को परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार पर निशाना साधा।

काले बैज पहने विधायकों ने नारेबाजी की और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर राजनीतिक प्रलोभन देकर ‘‘विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास’’ करने का भी आरोप लगाया।

यह प्रदर्शन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा सदन में अपने पहले अभिभाषण से ठीक पहले हुआ, जिसमें उन्होंने नयी सरकार के तहत राज्य के विकास का खाका पेश किया।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में