जम्मू-कश्मीर पुलिस का इम्तिहान न लो: महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर पुलिस का इम्तिहान न लो: महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर पुलिस का इम्तिहान न लो: महबूबा मुफ्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 23, 2017 10:16 am IST

श्रीनगर में जामिया मस्जिद के बाहर गुरुवार रात पत्थरबाज़ों को रोक रहे DSP की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद डीएसपी को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसे शर्मनाक घटना करार दिया है।

महबूबा ने कहा साफ-साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस का इम्तहान न ले. क्योंकि हमारी पुलिस देश में सबसे धैयर्वान है क्योंकि वो लोगों को अपना समझकर उनसे निपटती है। अगर उनके साथ ऐसा सुलूक करेंगे और उनका सब्र जवाब दे गया तो कहीं वो दिन ना लौट आएं जब जिप्सी देखते ही लोग घरों में डरकर घुस जाते थे।

श्रीनगर जामिया मस्जिद के बाहर फोटोग्राफी कर रहे डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित को लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मामला तब गर्मा गया जब अयुब को लोगों ने फोटोग्राफी करते देखा और मारपीट पर उतर आए।

इस दौरान अयुब द्वारा की गई इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जिसके बाद भीड़ भड़क गई और अयुब पर हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

 


लेखक के बारे में