बाढ़ में फंसी पिकअप, बाल-बाल बचे 25 लोग | Kawardha Viral Video | Flood | CG Monsoon

कबीरधाम जिले के वनांचल स्थित ढोलढोली रपटा मार्ग पर गुरुवार (2 जुलाई) शाम 4 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के कारण रपटे पर तेज बहाव के बीच एक यात्री गाड़ी फंस गई। गाड़ी में 20 से 25 यात्री, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे, सवार थे। ड्राइवर लापरवाही से तेज बहाव के बीच गाड़ी निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी वह रपटा पुल के गड्ढे में फंस गई। इससे वाहन सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर ग्रामीणों के पहुंचने से बड़ा जनहानि टल गई।

Modified Date: July 4, 2026 / 11:31 am IST
Published Date: July 4, 2026 11:31 am IST


लेखक के बारे में