चिकित्सक ने बेहोशी की दवाई की ड्रिप लगाकर आत्महत्या की

चिकित्सक ने बेहोशी की दवाई की ड्रिप लगाकर आत्महत्या की

चिकित्सक ने बेहोशी की दवाई की ड्रिप लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 2, 2022 9:07 pm IST

जयपुर, दो मई (भाषा) जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक चिकित्सक अपने घर में मृत पाये गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी रामकिशन बिश्नोई ने बताया कि नित्यानंद नगर निवासी डा मुकुल गोयल (44) ने बीती रात खाना खाने के बाद अपने घर में बेहोशी की दवाई की ड्रिप लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर को उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला ।

उन्होंने बताया कि मृत चिकित्सक कैंसर विशेषज्ञ थे । उन्होंने बताया कि उनकी चिकित्सक पत्नी अपने बेटे के साथ अलग मकान में रहती थी।

उन्होंने बताया कि उनकी मां और पिता घर से बाहर गये थे, घर से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में