डीआरआई ने तस्करी करके लाए गए 60,000 किलोग्राम विदेशी सुपारी जब्त किए

डीआरआई ने तस्करी करके लाए गए 60,000 किलोग्राम विदेशी सुपारी जब्त किए

डीआरआई ने तस्करी करके लाए गए 60,000 किलोग्राम विदेशी सुपारी जब्त किए
Modified Date: May 22, 2026 / 04:23 pm IST
Published Date: May 22, 2026 4:23 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी कर लाई गई 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी जब्त की और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई ने मिजोरम और असम में अभियान चलाया, जिसके दौरान यह जब्ती की गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि विदेशी मूल की सूखी सुपारी को म्यांमा-मिजोरम सीमा के जरिए भारत में तस्करी कर लाया गया था।

अधिकारियों के अनुसार एक अभियान में डीआरआई को असम राइफल्स की 38वीं बटालियन की भी सहायता मिली। अब तक इन अभियानों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि पड़ोसी देश से अवैध रूप से लाई जा रही सुपारी घरेलू सुपारी उत्पादकों को गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिक सुरक्षा को भी प्रभावित कर रही है।

भाषा

राखी रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में