बेंगलुरु में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू

बेंगलुरु में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू

बेंगलुरु में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू
Modified Date: July 1, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: July 1, 2026 3:39 pm IST

बेंगलुरु, एक जुलाई (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए भारी-भारकम मशीनों के जरिये बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।

अभियान के तहत पहले चरण में सड़कों के किनारे लगभग 2,000 किलोमीटर लंबे फुटपाथ को चिन्हित किया गया, जिन पर रेहड़ी-पटरी वालों, दुकानदारों और अन्य अनधिकृत लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण (जीबीए) और शहर के पांच नगर निगमों के समन्वय से चलाया जा रहा यह अभियान सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ।

इससे पहले वार्ड और जोन स्तर की योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद चलाया जा रहा है।

उच्चतम न्यायालय ने एक आदेश में कहा था कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए होते हैं और उन्हें अवरोधों से मुक्त रखा जाना चाहिए।

अधिकारियों के मुताबिक, शहरी विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने अधिकारियों के साथ दो दौर की बैठकें की थीं और निर्देश दिया था कि इस अभियान में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों ने कहा, “फुटपाथ सार्वजनिक संपत्ति हैं। उनकी रक्षा की जानी चाहिए।”

उन्होंने बताया कि पहले चरण में बेंगलुरु में फुटपाथ वाली लगभग 13,000 किलोमीटर लंबी सड़क में से 2,000 किलोमीटर हिस्से को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान बेंगलुरु सेंट्रल सिटी कॉरपोरेशन के वार्ड-153 में शुरू हुआ, जहां जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से अशोक पिलर से माधवन पार्क तक अतिक्रमण हटाया गया।

स्थानीय पुलिस, इंजीनियर और नगर निकाय के अधिकारियों ने इस अभियान की निगरानी की, जबकि जब्त किए गए सामान को ट्रक में लादकर ले जाया गया और अस्थायी ढांचों को हटाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के दौरान किसी को भी कोई छूट नहीं दी जाएगी।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में