Driving Licence Rules Changed: इस दस्तावेज के बिना अब नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने नियम में किया बदलाव, जानिए क्या है नई प्रक्रिया

Ads

इस दस्तावेज के बिना अब नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने नियम में किया बदलाव, Driving Licence Rules Changed by Maharashtra Govt

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 04:54 PM IST

Driving Licence Rules Changed. Image Source- IBC24 Archive

मुंबई: Driving Licence Rules Changed: महाराष्ट्र सरकार लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आसान बनाने की नई नीति के तहत एक अगस्त, 2026 से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य करेगी। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

Driving Licence Rules Changed: उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियमों का प्रस्ताव मंजूरी के लिए कानून और न्याय विभाग को भेजा गया है और जरूरी मंज़ूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक दिलीप लांडे के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार गैर-कानूनी बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

कहां मिलेगा निवास प्रमाण पत्र? (Driving Licence Rules Changed)

आप अपना निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से आपले सरकार पोर्टल पर जाकर या अपने नजदीकी तहसीलदार/कलेक्टर कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं। इसके लिए सामान्य आवेदन शुल्क लगभग ₹50 होता है और यह प्रक्रिया करीब 15 दिनों में पूरी हो जाती है।

लाइसेंस बनवाने के लिए क्या है प्रक्रिया?

अगर आपको अपना लाइसेंस रिन्यू या अपडेट करना है, तो आप आधिकारिक परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 2 और मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ें