दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, वायु गुणवत्ता में नहीं हुआ कोई सुधार

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, वायु गुणवत्ता में नहीं हुआ कोई सुधार

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, वायु गुणवत्ता में नहीं हुआ कोई सुधार
Modified Date: December 23, 2024 / 08:46 pm IST
Published Date: December 23, 2024 8:46 pm IST

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह बूंदाबांदी हुई और कोहरा छाया रहा तथा न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, हल्की बारिश के बावजूद राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार नहीं हुआ और यह 406 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

आईएमडी के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई तथा अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.3 डिग्री कम है।

दिन के समय कोहरा छाया रहा तथा आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भाषा योगेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में