चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से शनिवार को एक ड्रोन और हेरोइन के पैकेट बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वान गांव के बाहरी इलाके में विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर तस्करी का सामान बरामद किया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान खेत से चीन निर्मित ड्रोन और 407 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया।
उन्होंने कहा, ‘ड्रोन के जरिये मादक पदार्थों की तस्करी करने के तस्करों के एक और प्रयास को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया।’
भाषा साजन पारुल
पारुल