जम्मू कश्मीर के बडगाम में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बडगाम में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बडगाम में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: February 15, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: February 15, 2026 8:46 pm IST

श्रीनगर, 15 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में प्रतिबंधित सामग्री के कथित तौर पर बरामद किए जाने के बाद मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरामद की गई प्रतिबंधित सामग्री कथित तौर पर चरस है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे फुटब्रिज के पास बाथर क्रॉसिंग पर स्थापित एक जांच चौकी पर तैनात एक टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मोहनपोरा ओमपोरा निवासी रईस अहमद मीर के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से मक्के के छिलके में लिपटा हुआ 31.93 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बडगाम थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में