मिजोरम में एक सप्ताह के भीतर सात करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, आठ लोग गिरफ्तार

मिजोरम में एक सप्ताह के भीतर सात करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, आठ लोग गिरफ्तार

मिजोरम में एक सप्ताह के भीतर सात करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, आठ लोग गिरफ्तार
Modified Date: April 17, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: April 17, 2026 12:05 am IST

आइजोल, 16 अप्रैल (भाषा) मिजोरम पुलिस ने पिछले सात दिन में चलाए गए मादक पदार्थ विरोधी अभियानों की एक श्रृंखला में दो जिलों में सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन और मेथामफेटामीन जब्त की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 10 से 16 अप्रैल के बीच चले अभियानों में चार म्यांमा नागरिकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मिजोरम के ख्वाजोल जिले में 25 वर्षीय एक स्कूटर सवार से 20.8 लाख रुपये की कीमत की 104 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

इसके अलावा, दो अन्य बड़ी कार्रवाइयों में 6.5 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद किए गए। पहली कार्रवाई में पुलिस ने दो म्यांमा नागरिक समेत तीन लोगों से 6.4 करोड़ रुपये की आठ किलोग्राम मेथामफेटामीन जब्त की। उसी दिन एक वाहन से 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इससे पहले 11 अप्रैल को एक वाहन से एक यात्री के सामान में छिपाई गई 72 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी कीमत 14.4 लाख रुपये आंकी गई थी।

इसके अलावा, एक मोटरसाइकिल सवार के पास से 60 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

वहीं, 10 अप्रैल को एक वाहन से 54 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने आइजोल से एक म्यांमा की महिला को गिरफ्तार किया।

भाषा प्रचेता खारी

खारी


लेखक के बारे में