असम के कछार में 28 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

असम के कछार में 28 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

असम के कछार में 28 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार
Modified Date: August 5, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: August 5, 2026 12:13 pm IST

गुवाहाटी, पांच अगस्त (भाषा) असम के कछार जिले में पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि संयुक्त दल ने अभियान के दौरान 1.1 लाख याबा गोलियां और 223 ग्राम हेरोइन बरामद की।

शर्मा ने कहा, ‘‘असम में मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी है। कछार पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में 1.1 लाख याबा गोलियों तथा 223 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप जब्त की गई जिसकी कीमत 28 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

शर्मा ने दोहराया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

याबा को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ भी कहा जाता है। यह नशीले पदार्थ मेथामफेटामीन और कैफीन के मिश्रण से बनी गोली होती है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में