असम में 5.8 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

असम में 5.8 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

असम में 5.8 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: July 30, 2026 / 11:50 am IST
Published Date: July 30, 2026 11:50 am IST

गुवाहाटी, 30 जुलाई (भाषा) असम के कोकराझार जिले से 5.8 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने बुधवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘फर्जी ‘ऑन ड्यूटी’ स्टिकर असली मंशा नहीं छिपा सका। श्रीरामपुर नाका पर कोकराझार पुलिस ने एक वाहन को रोका और 5.8 करोड़ रुपये मूल्य की 2.97 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।’’

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘असम पुलिस ने बेहतरीन काम किया। मादक पदार्थों के खिलाफ हमारा अभियान जारी है।’’

भाषा

सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में