Vande Bharat: कंगना ने पूछा.. “उन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल रहा है?”.. अभिनेत्री सह सांसद के बयान पर सीजेपी का तीखा पलटवार, आप भी पढ़ें

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के जेन जेड को लेकर दिए गए बयान पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कंगना की टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Vande Bharat: कंगना ने पूछा.. “उन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल रहा है?”.. अभिनेत्री सह सांसद के बयान पर सीजेपी का तीखा पलटवार, आप भी पढ़ें

Kangana Ranaut Latest Statement on Gen Z || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 30, 2026 / 12:21 am IST
Published Date: July 30, 2026 12:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • जेन जेड पर कंगना के बयान से राजनीतिक विवाद बढ़ा।
  • कॉकरोच जनता पार्टी ने बयान पर तीखा पलटवार किया।
  • बढ़ते विवाद के बाद कंगना ने वीडियो जारी किया।

नई दिल्ली: कंगना रनौत का एक बयान और फिर शुरू हो गया नया सियासी संग्राम। Gen Z को ‘जनरेशन गटर’ कहने वाले बयान पर पहले सोशल मीडिया पर विरोध हुआ। (Kangana Ranaut Latest Statement on Gen Z) फिर राजनीतिक दल भी मैदान में उतर आए। CJP के पलटवार के बाद कंगना रनौत को खुद वीडियो जारी कर सफाई देनी पड़ी। आखिर इस बयान पर इतना बवाल क्यों मचा?

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Gen Z पर बयान से बढ़ा विवाद

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, कंगना ने Gen Z को ‘जनरेशन गटर’ कहा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि “उन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल रहा है?” कंगना ने यह भी कहा था कि “मैंने अपने जीवन में एक जगह इतनी बदसूरती कभी नहीं देखी।” कंगना के इस बयान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि अगर कंगना के परिवार में भी Gen Z या Gen Alpha के युवा हैं, तो क्या वह उनके लिए भी ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करेंगी?

कंगना ने वीडियो जारी कर दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। (Kangana Ranaut Latest Statement on Gen Z) साथ ही उन्होंने CJP पर निशाना साधते हुए पार्टी और उसके प्रवक्ता सौरव दास पर भी तीखा हमला बोला। कंगना ने सौरव दास को “बेरोजगार और बेकार” तक कह दिया। इससे पहले मंगलवार को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी CJP के प्रवक्ता सौरव दास पर निशाना साधा था। वहीं, कंगना की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी उनकी आलोचना की है और बयान को युवाओं का अपमान बताया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पहले भी बयानों को लेकर घिरती रही हैं कंगना

कंगना रनौत और विवादों का रिश्ता कोई नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उनके कई बयान राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बने हैं। इस बार भी Gen Z को लेकर की गई टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया। (Kangana Ranaut Latest Statement on Gen Z) ऐसे समय में जब देश की युवा आबादी का बड़ा हिस्सा Gen Z से जुड़ा है, कंगना के बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और बढ़ते विवाद के बीच उन्हें खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

इन्हें भी पढ़ें:

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई

पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा

आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown