गुजरात के आणंद में 3.4 तीव्रता का भूकंप

गुजरात के आणंद में 3.4 तीव्रता का भूकंप

गुजरात के आणंद में 3.4 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: April 22, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: April 22, 2026 8:03 pm IST

आणंद, 22 अप्रैल (भाषा) गुजरात के आणंद जिले में बुधवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर स्थित संस्थान के अनुसार, भूकंप के यह झटके शाम 4.35 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र आणंद से 36 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित था।

मामलातदार (आपदा) जयकिशन साधू ने कहा, “सभी तालुका विकास अधिकारियों, मामलातदारों और मुख्य अधिकारियों को भूकंप के बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें किसी भी प्रकार की क्षति की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। अभी तक संपत्ति को कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।”

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में