मणिपुर के बिष्णुपुर में 3.6 तीव्रता का भूकंप

Ads

मणिपुर के बिष्णुपुर में 3.6 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - November 22, 2024 / 11:17 AM IST,
    Updated On - November 22, 2024 / 11:17 AM IST

इंफाल, 22 नवंबर (भाषा) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भूकंप से जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

एनसीएस ने बताया कि भूकंप तड़के चार बजकर 42 मिनट पर आया और इसका केन्द्र मणिपुर के बिष्णुपुर क्षेत्र में 24.64 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 93.83 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर गहराई में था।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना