निर्वाचन आयोग ने बंगाल और तमिलनाडु में शराब, मादक पदार्थ सहित 1,000 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की

निर्वाचन आयोग ने बंगाल और तमिलनाडु में शराब, मादक पदार्थ सहित 1,000 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की

निर्वाचन आयोग ने बंगाल और तमिलनाडु में शराब, मादक पदार्थ सहित 1,000 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की
Modified Date: April 22, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: April 22, 2026 10:20 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नकदी, मादक पदार्थ और शराब सहित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई।

पश्चिम बंगाल में लगभग 473 करोड़ रुपये मूल्य की, जबकि तमिलनाडु में 599 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की जब्ती की गई।

आयोग ने कहा कि 26 फरवरी से, प्रवर्तन अधिकारियों ने दोनों राज्यों में 1,072.13 करोड़ रुपये मूल्य की मुफ्त वस्तुएं जब्त की हैं।

इन वस्तुओं को कथित तौर पर मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके बीच बांटा जाना था।

तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी पहले चरण का मतदान इसी दिन होगा। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है।

जब्त की गई वस्तुओं में 127.67 करोड़ रुपये नकद, लगभग 41,000 लीटर शराब (106.3 करोड़ रुपये), लगभग 184 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और 215 करोड़ रुपये मूल्य की सोने-चांदी जैसी कीमती धातुएं शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि अधिकारियों ने 418 करोड़ रुपये मूल्य की ऐसी वस्तुएं भी जब्त की हैं, जिन्हें मतदाताओं को लुभाने के लिए वितरित किया जाना था।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में