भूमि हड़पने से जुड़े पीएमएलए के मामले में ईडी ने कोलकाता के व्यक्ति को गिरफ्तार किया

भूमि हड़पने से जुड़े पीएमएलए के मामले में ईडी ने कोलकाता के व्यक्ति को गिरफ्तार किया

भूमि हड़पने से जुड़े पीएमएलए के मामले में ईडी ने कोलकाता के व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Modified Date: September 16, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: September 16, 2026 10:42 am IST

कोलकाता, 16 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रूप से जमीन हड़पने और भूमि रिकॉर्ड में जालसाजी करने से जुड़े धनशोधन मामले में कोलकाता के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अमित गांगुली को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मंगलवार रात हिरासत में लिया गया।

गांगुली पर ‘‘फर्जी’’ बोर्ड प्रस्तावों, जाली हस्ताक्षरों वाले बिक्री समझौतों और जाली दस्तावेजों के जरिए विभिन्न लोगों और संस्थाओं की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि इस तरह के गैरकानूनी कृत्य भूमि रिकॉर्ड में हेरफेर, झूठे या मनगढ़ंत दावों के आधार पर दीवानी मुकदमे दायर करने, भूस्वामियों के कानूनी अधिकारों से इनकार करने तथा अपने वैध अधिकारों के लिए प्रयास करने वाले लोगों को धमकाने और शारीरिक बल का इस्तेमाल करने के जरिए किए गए।

उन्होंने बताया कि गांगुली और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस ने 23 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

भाषा Intern वैभव

वैभव


लेखक के बारे में