ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ओडिशा के कारोबारी को गिरफ्तार किया

ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ओडिशा के कारोबारी को गिरफ्तार किया

ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ओडिशा के कारोबारी को गिरफ्तार किया
Modified Date: August 21, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: August 21, 2026 9:25 am IST

भुवनेश्वर, 21 अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में कारोबारी रतिकांत राउत को भुवनेश्वर में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कलाराहंगा निवासी राउत ढेंकनाल में पत्थर खदान और क्रशर से जुड़ा कारोबार करता है।

प्रवर्तन निदेशालय ने 2020 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘राउत को बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया गया।’’

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब राज्य में ईडी के एक पूर्व अधिकारी से जुड़ा रिश्वत का मामला सामने आया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में ईडी के तत्कालीन उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को राउत से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि रघुवंशी ने मामले में राहत देने के एवज में यह रिश्वत ली थी।

ईडी अधिकारी ने कारोबारी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की मांग की थी।

सीबीआई ने कथित रिश्वत का भुगतान किए जाने के बाद पिछले साल मई में रघुवंशी को एक बिचौलिए के साथ गिरफ्तार किया था।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में